फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की संसद में बुर्के पर लगी पाबंदी हटी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की संसद ने अपने उस फैसले को बदल दिया है जिसके तहत देश की संसद में महिलाओं के नकाब पहनकर आने पर रोक थी।
विज्ञापन


इससे पहले, इसी महीने संसद ने कहा था कि संसद में आने वाली किसी महिला का चेहरा अगर ढका हुआ है तो उसे जन दीर्घा के एक अलग हिस्से में बैठना होगा।

संसद के इस क़दम को बुरक़ा या नकाब पहनने वाली मुस्लिम महिलाओं के ख़िलाफ़ माना गया था और इससे भेदभाव को बढ़ावा मिलने की बातें भी कही गईं।

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि अब नक़ाब पहनने वाली महिलाओं को कुछ समय के लिए सुरक्षाकर्मियों को अपना चेहरा दिखाना होगा।

संसदीय सेवा ने अपने एक बयान में कहा, "एक बार यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगंतुकों को मुंह ढककर संसद की इमारत में सभी सार्वजनिक जगहों पर जाने की अनुमति होगी।"

ऑस्ट्रेलिया में लगभग पांच लाख मुसलमान रहते हैं, जो वहां की आबादी के दो प्रतिशत के बराबर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें