फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हिलेरी नर्स', 'ट्रंप बेवकूफ जॉनसन सब बोले'

Fri, 15 Jul 2016 03:42 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
ट्रंप बेवकूफ जॉनसन सब बोले - फोटो : Getty
विज्ञापन
ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने बॉरिस जॉनसन को विदेश मंत्री बनाकर कईयों को चौंका दिया है। ब्रिटेन के यूरोपीय संघ छोड़ने के पक्षधर बॉरिस जॉनसन की नियुक्ति पर हैरानी इस वजह से भी है क्योंकि विश्व के कई अहम नेताओं पर दिए गए उनके बयान ख़ासी चर्चा में रहे हैं। समझा जा रहा है कि उनके पुराने बयान शायद नई सरकार के लिए कई मुश्किलें पैदा कर सकती हैं।
विज्ञापन


2002 में प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने जब अफ़्रीक़ा का दौरा किया तो बोरिस जॉनसन ने इसका मज़ाक उड़ाया, "उनका कहना है कि वो कॉन्गो जा रहे हैं। कोई शक़ नहीं कि अब एके 47 बंदूकें शांत हो जाएंगी, चाक़ू चलना बंद हो जाएंगे और आदिवासी लड़ाकों के चेहरों पर गोरे मुखिया को देख तरबूज़ की तरह बड़ी सी मुस्कान फूट पड़ेगी, जो गोरे कर दाताओं के पैसों से ख़रीदे विमान से वहां पहुंचा है।''

2008 में लंदन मेयर चुनाव के प्रचार के बाद बोरिस जॉनसन ने अपनी इस टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगी थी। "अगर उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया गया होता तो वहां के स्थानीय लोगों को खाने में तुरंत शक्ति देने वाले केले पर ही जीवित रहना पड़ता।"
विज्ञापन


अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने दफ़्तर से विंस्टन चर्चिल की मूर्ति हटाई थी। "कोई इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं था कि राष्ट्रपति ख़ुद इस फ़ैसले में शामिल थे कि नहीं। कुछ ने कहा कि ये ब्रिटेन का अपमान है। कुछ ने कहा कि ये इस बात को दर्शाता है आधे कीनियाई मूल के राष्ट्रपति के पूर्वज कैसे ब्रिटिश शासन को नापसंद करते थे जिसके चर्चिल पुर्रज़ोर समर्थक थे।"

बोरिस जॉनसन की इस टिप्पणी पर अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इस साल के शुरुआत में तुर्की ने एक जर्मन कॉमेडियन के ख़िलाफ़ अभियोग प्रस्ताव चलाया जब उसने तुर्की के राष्ट्रपति रैचेप तैयप एर्दोआन पर अश्लील कविता लिखी। इसके जवाब में ब्रिटिश पत्रिका 'द स्पेक्टेटर' ने एक प्रतियोगिता रखी जिसमें पाठकों को एर्दोआन पर अपमान जनक कविता लिखने के लिए कहा गया।

 
विज्ञापन

'वो ईरान के परमाणु बम रखने के पक्षधर'

'हिलेरी नर्स', 'ट्रंप बेवकूफ जॉनसन सब बोले - फोटो : Getty
रूस के साथ मिलकर सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद की सेना ने जब ऐतिहासिक शहर पलमायरा को चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के कब्ज़े से छुड़ाया तो जॉनसन ने असद की खूब तारीफ़ की। उन्होंने लिखा, "असद की सेना ने जो कर दिखाया है उसपर किसी भी व्यक्ति को संतुष्टि होनी चाहिए। लेकिन असद एक मॉन्स्टर है, एक तानाशाह है।"

पिछले साल दिसंबर में एक कॉलम में जॉनसन ने व्लादिमीर पुतिन की हैरी पोर्टर के एक किरदार डॉबी द हाउस एल्फ़ से तुलना की थी। मई में जॉनसन ने पूर्वी यूक्रेन में जारी हिंसा पर यूरोपीय संघ की भूमिका पर सवाल उठाए थे। यहां रूस पर विद्रोहियों का साथ देने के आरोप लगते रहे हैं जिनके कब्ज़े में ज़्यादातर इलाके़ हैं। उन्होंने कहा, "अगर आप ईयू की विदेश नीति की ग़लतियां देखना चाहते हैं या ईयू की रक्षा नीति को देखना चाहते हैं जो मुसीबतों का असली कारण है, तो आप देखिए यूक्रेन में क्या हुआ है।"

मार्च में जॉनसन ने बोला था, "मैं सही मायनों में चिंतित हूं कि वो राष्ट्रपति बन सकते हैं।" वो आगे कहते हैं, "मैं न्यूयॉर्क में था और कुछ फोटोग्राफ़र मेरी और एक लड़की की तस्वीर खींचना चाहते थे जो मेरी तरफ़ चलकर आ रही थी, वो रुकी और मुझसे कहा, 'क्या आप ट्रम्प हैं'? ये मेर सबसे ख़राब पलों में से था।"

उन्होंने ट्रम्प पर ये भी आरोप लगाए हैं कि "उनका दिमाग ख़राब हो गया है और वो बेवकूफ़ो की तरह चीज़ों से अनजान हैं।" 2006 में लिखे एक कॉलम में बोरिस ने लिखा था कि वो ईरान के परमाणु बम रखने के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा, "यही एक मात्र तरीका है जिससे मेरा देश और देशवासी किसी प्रकार के अमरीकी आक्रमण से बच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें