फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस आतंकी हमला: 84 हुई मरने वालों की संख्या, 120 घायल

Fri, 15 Jul 2016 02:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
नीस हमला
विज्ञापन
फ्रांस के नीस शहर में गुरुवार को नेशनल डे सेलिब्रेशन के दौरान हथियारों से भरा हुआ एक बेकाबू ट्रक सुरक्षा व्यवस्था तोड़ते हुए भीड़ में घुस गया, जिससे वहां मौजूद करीब 80 लोगों की मौत हो गई है। इस हमले में 120 से अधिक लोग घायल हो भी हो गए हैं।
विज्ञापन


फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांसवा ओलांद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस हमले की निंदा की है और इस बात की पुष्टि कर दी है कि यह एक आतंकी हमला है। ओलांद ने कहा कि ये हमला फ्रांस की आत्मा पर हमला है और फ्रांस इस तरह के हमलों से निपटने का भरसक प्रयास करेगा। साथ ही उन्होंने कहा है कि फ्रांस में आपातकाल की समय सीमा को भी तीन महीने और बढ़ाया जा रहा है। State of emergency in France will be extended by three months: President Francois Hollande #NiceAttack — ANI (@ANI_news) July 15, 2016

जिस जगह हादसा हुआ वहां पर फ्रांस के लोग नेशनल डे के सेलिब्रेशन में जमकर आतिशबाजी देखने के लिए जुटे थे। हमलावर ट्रक ड्राइवर को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। इस बात की भी पुष्टि हो गई है कि ट्रक ड्राइवर फ्रांस का ही 31 साल का एक नागरिक था।
विज्ञापन


फ्रांस में हुए इस आतंकी हमले में अब तक किसी भी भारतीय के घायल होने या किसी भारतीय की मौत की खबर नहीं है। दूतावास ने नीस में सभी भारतीय के सुरक्षित होने की सूचना दी है। State of emergency in France will be extended by three months: President Francois Hollande #NiceAttack — ANI (@ANI_news) July 15, 2016
#NiceAttack Our Ambassador in Paris is in touch with the Indian community in Nice. So far no report of any Indians affected: MEA — ANI (@ANI_news) July 15, 2016 फ्रांस में हुए इस आत्मघाती हमले की प्रधानमंत्री मोदी ने निंदा की। उन्होंने कहा है कि इस दुख की घड़ी में वह फ्रांस के साथ खडे़ हैं। I hope the injured recover soon. India shares the pain & stands firmly with our French sisters & brothers in this hour of immense sadness. — Narendra Modi (@narendramodi) July 15, 2016
 
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट कर फ्रांस में हुए हमले पर अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हम इस हमले की निंदा करते हैं।  हमले में घायल लोगों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।    Heartfelt condolences to families of bereaved; prayers for speedy recovery of injured in attack #PresidentMukherjee — President of India (@RashtrapatiBhvn) July 15, 2016
विज्ञापन

पुलिस ने लॉरी ड्राइवर को मार गिराया

नीस में हमला
मौके पर पहुंची पुलिस ने लॉरी ड्राइवर पर गोलियां बरसाईं, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। फ्रांस के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता पियरे-हेनरी ब्रेंडिट ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस हमले में दर्जनों लोगों की मौत हुई है। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और कई एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में अभी और भी बढ़ सकती है।

फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे पूर्व 2015 में आईएसआईएस के आतंकी हमले में 130 लोग मारे गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति ओलांद ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इस घटना में किसी भारतीय की हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें