फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग की आरोपी मां को भेजा जाएगा भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा की सरकार ने एक महिला की 'ऑनर किलिंग' की अभियुक्त उसकी मां और चाचा को भारत के हवाले करने का आदेश दिया है ताकि वो मुक़दमे की कार्यवाही में शामिल हो सकें।
विज्ञापन


मलकीत कौर सिद्धू और सुरजीत सिंह बादेशा पर आरोप है कि उन्होंने 25 वर्षीय जसविंदर सिद्धू की हत्या करवाई क्योंकि उसने एक रिक्शा चालक से अपने पसंद की शादी कर ली थी। ये मामला 14 साल पुराना है।

जसविंदर की हत्या जून 2000 में कर दी गई थी। तब वो अपने पति के पास पंजाब आईं हुई थीं। हालांकि परिवार वालों ने हत्या में शामिल होने के आरोप से इनकार किया है और वो इसके ख़िलाफ़ अदालत में अपील कर सकते हैं।
विज्ञापन


भारत में इज़्त के नाम पर हत्या के कई मामले सामने आते रहे हैं। कई ऐसे मामलों में लोगों को सज़ा भी मिल चुकी है। सिद्धू की मां और चाचा को हत्या की साजि़श के आरोप में साल 2012 में गिरफ़्तार किया गया था।
विज्ञापन

मां और चाचा हैं आरोपी

ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश ग्रेगोरी फिच ने आदेश दिया कि अभियोग चलाए जाने के लिए दोनों को भारत प्रत्यर्पित किया जाए।

जसविंदर सिद्धू ने एक धनी और उम्रदराज़ व्यक्ति से शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और गुपचुप तरीक़े से मिठू सिद्धू से शादी कर ली थी। जब उनके परिवार को विवाह के बारे में पता चला तो वो अपने पति से मिलने के लिए भारत चली आईं।

इसके तुरंत बाद, स्कूटर पर जाते हुए दोनों पर हमला किया गया। मीठू की बुरी तरह पिटाई की गई और जसविंदर की हत्या कर दी गई। 'वैंकुअर सन' अख़बार के मुताबिक़ अभियोजन पक्ष का आरोप है कि बादेशा ने शादी की बात सामने आने के बाद हत्या के दोषियों को सैकड़ों बार फ़ोन किए थे।

पीड़ित पक्ष के वकीलों ने स्वीकार किया था कि वे इस विवाह से परिवार परेशान था, लेकिन इससे यह सिद्ध नहीं होता कि उन्होंने जसविंदर की हत्या की थी। प्रत्यर्पण तक दोनों को कनाडा की हिरासत में रखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें