फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाका हमला: बांग्लादेश में 4 संदिग्ध महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 25 Jul 2016 02:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Reuters
विज्ञापन
बांग्लादेश पुलिस ने ढाका में कैफे पर हुए आतंकवादी हमले में रविवार को चार संदिग्ध महिला आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ये चारों महिला बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) की सदस्य हैं। इस आतंकवादी हमले में 22 लोग मारे गए और मरने वालों में ज्यादातर विदेशी थे।

पुलिस ने कहा जेएमबी संगठन के ठिकाने पर छापेमारी में आतंकी संगठन की चार महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। चारों को उत्तरपश्चिमी सिराजगंज जिले से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने छापेमारी में उनके ठिकाने से ग्रेनेड बनाने की सामग्री, छह देसी बम और आतंकवाद को बढ़ावा देनी वाली कई किताबें भी जब्त की हैं।
विज्ञापन

हमले में 17 विदेशी नागरिक मरे थे

- फोटो : Reuters
इन चार महिलाओं की गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार दिया था जिसका इनसे कनेक्शन था।

इसके बाद ही आतंकी संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश की चार महिला सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

बांग्लादेश की रेपिड ऐक्शन बटालियन ने आतंकी हमले के बाद इन महिलाओं की वीडियो फुटेज जारी की थी।

बांग्लादेश में हुए इस आतंकी हमले में 22 लोगों की मौत हुई थी और मरने वालों में 17 विदेशी नागरिक थे। आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

लेकिन बांग्लादेश की सरकार ने आईएसआईएस की बांग्लादेश में उपस्थिति से इंकार कर दिया था, और इस हमले के लिए बांग्लादेश के ही आतंकवादी संगठन को जिम्मेदार बताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें