फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरासत में थाईलैंड की पूर्व पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक चिनवाट और उनके परिवार के कई सदस्यों को सैन्य सरकार ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


यिंगलक और अपदस्थ सरकार के कई राजनेताओं को बैंकॉक के सैन्य आधार शिविर में आने को कहा गया था। यिंगलक को कई घंटे तक वहां रखा गया और वहां से किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया।

सेना के प्रमुख जनरल प्रायुत चान-ओचा प्रमुख अधिकारियों से मिले और कहा कि किसी भी चुनाव से पहले हर हालत में सुधारों को लागू होना चाहिए।

जनरल प्रायुत ने शुक्रवार को आर्मी क्लब में राज्य के प्रबंधकों, व्यावसायिक नेताओं और सरकारी अधिकारियों को बुलाया। थाईलैंड की सेना के सबसे वरिष्ठ छह अधिकारियों को सरकार चलाने के लिए नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन की निगरानी की ज़िम्मेदारी प्रांतीय कमांडरों के हवाले की गई है।

अधिकारियों की बैठक में जनरल प्रायुत ने कहा, ''मैं चाहता हूं कि सभी सरकारी अधिकारी देश को व्यवस्थित करने में मदद करें। चुनाव से पहले हमें हर हालत में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सुधारों को अंजाम दे देना चाहिए। अगर स्थिति शांतिपूर्ण रहती तो हम जनता को सत्ता वापस करने के लिए तैयार हैं।''
विज्ञापन


इसी महीने यिंगलक को प्रधानमंत्री पद से हटाया गया था। तख्तापलट के बाद कार्यकारी प्रधानमंत्री निवाथामरोंग और यिंगलक समेत अन्य 100 राजनेताओं को सैन्य शिविर में रिपोर्ट करने को कहा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें