फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 60 हज़ार रुपए में खरीदेंगे फुटबॉल मैच का टिकट?

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले साल ब्राज़ील में होने वाले फ़ुटबॉल विश्व कप में अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए टिकट के दामों की घोषणा हो गई है। ग्रुप मैचों में टिकट 90 डॉलर या लगभग 5350 रुपए से शुरु होंगे।
विज्ञापन


फुटबॉल का प्रबंधन करने वाली संस्था फीफ़ा ने कहा है कि 13 जुलाई को होने वाले फ़ाइनल मैच का सबसे सस्ता टिकट 440 डॉलर या 26,130 रुपए और सबसे मंहगा टिकट 990 डॉलर या लगभग 58,800 रुपए का होगा।

विश्व कप अगले साल 12 जून से शुरू होगा और पहला मैच साओ पाउलो में खेला जाएगा। टिकटों की बिक्री इस साल 20 अगस्त से शुरू हो जाएगी।

स्थानीय लोगों के लिए सस्ते टिकट

फुटबॉल प्रेमी 10 अक्तूबर तक टिकट के लिए आवेदन दे सकते हैं और फिर मतदान के ज़रिए ये तय किया जाएगा कि किसे टिकट बेचा जाए।

इसके बाद ही पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर टिकटों की बिक्री होगी। कुल मिलाकर फ़ैन्स के लिए 30 लाख टिकट उपलब्ध होंगे।

ब्राज़ील के नागरिकों के लिए सबसे सस्ते टिकटों की कीमत मात्र 15 डॉलर से शुरु होगी। लेकिन ये टिकट सिर्फ़ छात्रों, 60 साल से बड़ी उम्र के लोगों और सरकारी सहायता पाने वाले लोगों के लिए होंगे। बाकी ब्राज़ीलियाई लोगों को न्यूनतम 30 डॉलर खर्च करना पड़ेगा।
विज्ञापन


दक्षिण अफ़्रीका में साल 2010 विश्व कप में सबसे सस्ता टिकट 20 डॉलर का था। वो टिकट भी विशेष वर्ग के स्थानीय लोगों के लिए शुरुआती ग्रुप स्टेज के मैचों के थे।
विज्ञापन


इससे पहले फ़ीफ़ा ने कहा था कि ब्राज़ील में विश्व कप के टिकट अब तक के सबसे सस्ते टिकट होंगे।

स्टेडियम का नक्शा

फीफ़ा की टिकट वेबसाइट में स्टेडियम का नक्शा भी बना होगा जिसमें अलग-अलग क़ीमत वाले टिकटों की जगह दिखाई गई होगी।

संस्था के मार्केटिंग निदेशक थियरे वेल का कहना था कि इस तरह से दर्शकों को पहले से ही पता होगा कि वो कहां बैठेंगे।

दर्शक हर मैच के लिए अधिकतम चार टिकट और ज़्यादा से ज़्यादा सात मैचों के लिए टिकट ख़रीद सकते हैं।

थियरे वेल ने ये भी बताया जो लोग टिकट ख़रीद कर किसी वजह से मैच के लिए नहीं आ सकते, ऐसे में फीफ़ा ने टिकटों की दोबारा बिक्री का भी इंतज़ाम किया है।

ब्राज़ील के लोगों के लिए कम से कम चार लाख टिकट अलग से रखे गए हैं। इनमें से 50 हज़ार टिकट मैदानों का निर्माण कार्य करने वाले लोगों के लिए होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें