फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस में विमान हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 13-13 लाख रुपये

Mon, 21 Mar 2016 01:22 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • घटना स्थल पर इमरजेंसी टीम का तलाशी और बचाव अभियान पूरा
  • रूस विमान हादसे की जांच शुरू
विज्ञापन
फ्लाईदुबई - फोटो : reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबई की एयरलाइन फ्लाईदुबई ने विमान हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक पीड़ित के परिजनों को करीब 13 लाख 28 हजार रुपये (20 हजार डॉलर) की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


दरअसल, खराब मौसम के चलते रूस में फ्लाईदुबई का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें एक भारतीय दंपति (मोहन श्याम और उनकी पत्नी अंजू कथीरवेल अयप्पा) समेत 62 लोगों की जान चली गई थी। यह दुबई की अमीरात एयरलाइन्स की सहायक एयरलाइन कंपनी है। रविवार फ्लाईदुबई की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विमान एफजेड981 में सवार पीड़ितों के परिजनों को फौरन आर्थिक सहायता दी जाएगी। मृतकों के परिजनों को 13 लाख 28 हजार की आर्थिक सहायता देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

वहीं, विशेषज्ञों ने रविवार को ब्लैक बॉक्स की जांच शुरू कर दी है। आपातकालीन स्थिति मंत्री व्लादिमीर पुचकोव ने कहा कि विमान के दो ब्लैक बॉक्स, इसका कॉकपिट वॉइस और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर को जांच के लिए मास्को ले जाया गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि हादसे में विमान का ब्लैक बॉक्स बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। 
विज्ञापन


परिवहन मंत्री मैक्सिम सोकोलोव ने कहा कि इमरजेंसी टीम क्षेत्र की तलाशी और बचाव अभियान पूरी कर चुकी है। अब हम जांचकर्ताओं की ओर से हरी झंडी मिलने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने उम्मीद जताई की एयरपोर्ट को सोमवार से खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें