फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, क्या हैं ईरान परमाणु समझौते की 5 बड़ी बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी वार्ताओं के बाद ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने वाले बहुप्रतीक्षित समझौते का मंगलवार को विएना में एलान हुआ।
विज्ञापन


इस समझौते के तहत ईरान को अपने उच्च संवर्धित यूरेनियम भंडार का 98 प्रतिशत हिस्सा नष्ट करना होगा और उसे अपने मौजूदा परमाणु सेंट्रीफ्यूज में से दो तिहाई को भी हटाना होगा।

इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षक ईरान के सैन्य प्रतिष्ठानों की निगरानी कर सकेंगे, हालांकि ईरान इन प्रतिष्ठानों तक पहुंच के आग्रह को चुनौती दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसराइल ने की आलोचना

ईरान पर हथियार खरीदने के लिए लगाया गया प्रतिबंध पांच वर्षों के लिए जारी रहेगा जबकि मिसाइल प्रतिबंध आठ साल तक बने रहेंगे।

इसके बदले ईरान को तेल और गैस के कारोबार, वित्तीय लेन देन, उड्डयन और जहाजरानी के क्षेत्रों में लागू प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी। ईरान की अरबों डॉलर की सील संपत्ति को जारी किया जा सकेगा।

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने वाले समझौते का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वागत हो रहा है। लेकिन इसराइल ने इसे ऐतिहासिक गलती बताते हुए इसकी आलोचना की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें