फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बहनों ने दो साल पहले ही कर दी थी 9/11 आतंकी हमले की भविष्यवाणी!

विज्ञापन
विज्ञापन
टेरी और लिंडा जैमीसन दो ऐसी जुड़वा बहनें हैं जो अपने मां के पेट में रहने के दौरान ही लोगों से टेलीपैथी के जरिए जुड़ी रहती थीं। आज वो भविष्यवाणियां करती हैं, किताबें लिखती हैं और लोगों को मनोवैज्ञानिक समाधान देती हैं।
विज्ञापन


ये दोनों पहने बिल्कुल एक जैसी दिखती हैं, एक जैसे कपड़े भी पहनती है और तो और भविष्यवाणियां भी एक साथ ही करती हैं।
इन दोनों बहनों के बारे में एक अवधारणा बन गई है कि ये जो भी भविष्यवाणियां करती हैं वह अप्रत्याशित रूप से सच साबित
होती हैं। एबीसी न्यूज ने अपने प्राइमटाइम कार्यक्रम 'बियॉन्ड बीलीफ' के लिए इन दोनों बहनों से बातचीत का एक वीडियो बनाया।

इस वीडियो के जरिए इनके भविष्यवाणियों और उनकी सत्यता को सबके सामने के कोशिश की। इस वीडियो के मुताबिक इन दोनों बहनों ने 11 सितंबर 2001 को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमले की भविष्यवाणी हमले से करीब दो साल पहले ही कर दी थी।
विज्ञापन

मुफ्त में करती हैं भविष्यवाणियां

दोनों ने बताया कि जब वे अपनी आंखें बंद करती है तो कोई ऐसी शक्ति है जो उन्हें कुछ तस्वीरें सुझाती हैं और वे उन्हें एक पेपर पर लिख देती हैं।

जब उनसे पूछा गया कि वे अपनी इस अनूठी खूबी का इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए क्यों नहीं करती, तो उन्होंने बताया कि यह दूसरों की मदद के लिए भगवान का दिया एक तोहफा है।

देखें वीडियो...


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें