फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक ने अपने मालिक जुकरबर्ग सहित 20 लाख यूजर्स को मृत घोषित किया

Sun, 13 Nov 2016 04:59 AM IST
एजेंसी/ सन फ्रांसिस्को
विज्ञापन
- फोटो : GettyImages
विज्ञापन
फेसबुक ने भूलवश इसके सह-संस्थापक मार्क जुकरबर्ग सहित अपने कई अन्य यूजर्स को मृत घोषित कर दिया। हालांकि कुछ समय  बाद ही इस लोकप्रिय सोशल मीडिया को अपनी इस भयानक भूल का अहसास हो गया और इसे सुधार लिया गया। 
विज्ञापन


फेसबुक के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को कुछ समय के लिए कुछ लोगों के अकाउंट पर भूलवश स्मृतिशेष का प्रोफाइल मैसेज पोस्ट हो गया था। यह एक भयंकर भूल थी जिसे हमने सुधार लिया है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि लगभग 20 लाख लोगों के प्रोफाइल पेज पर स्मृतिशेष का मैसेज पोस्ट कर दिया गया था। 

इस भूल का शिकार फेसबुक के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जुकरबर्ग को भी एक मैसेज में श्रद्धांजलि दे दी गई जिसमें उम्मीद व्यक्त करते हुए लिखा था कि उनके चाहने वाले लोग उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए सहज रहेंगे। एक यूजर जूडीडी23 ने अपने पोस्ट में उदास चेहरे वाला इमोजी डालते हुए श्रद्धांजलि दी, ‘पुअर मार्क। एक अच्छे व्यक्ति के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए।’ इसके बाद सोशल मीडिया ने माफी मांगते हुए कहा कि वह इस गलती को यथाशीघ्र सुधारने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


सर्च इंजन लैंड के संपादक डैनी सलिवन ने ट्विटर पर एक संदेश लिखा, ‘उफ! मुझे फेसबुक लाइव का इस्तेमाल करते हुए दिखाना चाहिए था कि कैसे मैं फेसबुक डेड घोषित हो चुका हूं।’ मालूम हो कि फेसबुक लाइव फीचर वीडियो के जरिये रियल टाइम में लोगों से बातचीत करने का जरिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें