फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़ी तेल रिफायनरी पर चरमपंथियों का हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
इराक की सबसे बड़ी तेल रिफायनरी पर इस्लामी चरमपंथियों ने दो तरफ से मोर्टार और मशीनगन से हमला कर दिया है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक़ बगदाद के उत्तर में 210 किलोमीटर की दूरी पर बैजी में एक स्पेयर पार्ट्स के गोदाम से धुआं उठ रहा है।

बग़दाद की ओर बढ़ रहे चरमपंथियों पर सेना ने ताजा हमला किया है। पश्चिमी शहर रमादी में भी लड़ाई शुरू होने की खबर है।

इराक की राजधानी बगदाद के निवासी सुन्नी चरमपंथियों के बगदाद के नजदीक पहुंचने के मद्देनजर खाने-पीने की चीजे इकट्ठा करने में जुटे हैं।

बगदाद के नजदीक पहुंचे विद्रोही

इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड अल शाम या आईएसआईएस और सुरक्षा बलों के बीच बगदाद से महज 60 किलोमीटर की दूरी पर बाकूबा शहर के आस-पास लड़ाई चल रही है।

संवाददाताओं का कहना है कि देश के उत्तर और पश्चिम की ओर से विद्रोहियों के राजधानी के नजदीक पहुंचने के कारण स्थित तनावपूर्ण है।

पिछले हफ़्ते इराक़ के महत्वपूर्ण शहरों में कब्जा कर चुके विद्रोहियों और इराकी सेना के बीच भीषण लड़ाई चल रही है। आईएसआईएस एक सुन्नी चरमपंथी संगठन है। विद्रोहियों ने सुदूर दक्षिण में राजधानी बग़दाद और इराक़ के शिया मुसलमान इलाकों में घुसने की धमकी दी है।
विज्ञापन

असुरक्षा की मानसिकता

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने बुधवार को अपने वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकारों से इराक़ के संकट पर चर्चा की और चेतावनी दी कि आईएसआईएस "हमारे देश के लिए वास्तविक खतरा" है।

इराकी प्रधानमंत्री नूरी अल मलिकी ने वरिष्ठ अधिकारियों को सुन्नी चरमपंथियों को रोक पाने में विफल होने की वजह से निकाल दिया है।

मंगलवार को उन्होंने कड़े शब्दों में सऊदी अरब को इसके लिए ज़िम्मेदार ठहराया, जो व्यापक रूप से आईएसआईएस का समर्थन करता है।

राजधानी के शिया बहुल इलाकों में हर दिन होने वाले बम विस्फोटों की वजह से बग़दाद के निवासियों में असुरक्षा की मानसिकता घर कर गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें