पाकिस्तान के पारचिनार में डबल बम धमाके में 62 लोगों की मौत हो गई, जबकि 121 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी एनएनआई के मुताबिक ये धमाके पारचिनार के भीड़भाड़ वाले कुर्रम एजेंसी इलाके में किए गए । इस खबर की सूचना स्थानीय प्रशासन ने डॉन अखबार को दी। इन धमाकों के बाद इलाके में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
UPDATE: 62 killed in multiple blasts and firing in 3 Pakistani cities.#Pakistanblasts— Press Trust of India (@PTI_News) June 23, 2017
इन धमाकों के चलते बचावकर्मी लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जा रहे हैं। वहीं, घायलों को पारचिनार के डिस्ट्रिक्ट जनरल अस्पताल ले जाया जा रहा है। ये धमाके ताल अड्डा के पास पारचिनार के कुर्रम एजेंसी इलाके में किए गए हैं। बता दें कि ये एक भीड़भाड़ वाला इलाका है जहां बाजार के साथ एक बस टर्मिनल भी है। बता दें कि दूसरा धमाका उस वक्त किया गया जब बचावकर्मी पहले धमाके में घायल हुए लोगों की सहायता के लिए दौड़े थे।
खबर है कि इस डबल धमाके में उन लोगों के ज्यादा प्रभावित होने की खबर है जो आने वाली इद उल फितर के लिए यहां आए थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल घटनास्थल की चारों ओर से घेराबंदी कर जांच में जुट गया है। वहीं, आपातकाल लगाने के चलते पारचिनार के करीब 50 हजार लोगों को कड़ी सुरक्षा के घेरे में रखा गया है और इलाकों के चप्पे-चप्पे पर भारी अर्धसैनिक बल और सेना को तैनात कर दिया गया है ताकि इलाके मे आने जाने-वाले सभी लोगों पर नजर रखी सके।