फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जकार्ताः बस अड्डे के अंदर हुए दो बम धमाकों में 3 की मौत

Thu, 25 May 2017 06:50 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
जकार्ता में दो बम धमाके - फोटो : Twitter
विज्ञापन
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पूर्वी हिस्से में जोरदार धमाकों से लोग दहल गए। ये धमाके पूर्वी जकार्ता के एक बस अड्डे और उससे सटे मोटरसाइकिलों के पार्किंग की जगहों पर हुए। शुरुआती खबरों में कम से कम 3 व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसवाला घायल हो गया। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग बता रहे हैं घटनास्थल पर मानव अंग फैले मिले हैं, ऐसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है।
विज्ञापन


जकार्ता में हुए इन धमाकों की जिम्मेदारी अभी तक किसी ग्रुप ने नहीं ली है। ये धमाके जकार्ता के पूर्वी हिस्से के कैंपुंग मेलायू में हुए, जो स्थानीय समयानुसार करीब 9 बजे हुए।  21:46 Ledakan di dekat terminal Kp Melayu diduga  bom bunuh diri. @gerilyapolitik pic.twitter.com/tDgazBa5BT — TMC Polda Metro Jaya (@TMCPoldaMetro) May 24, 2017
विज्ञापन


जकार्ता के एलशिंता रेडियो ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों धमाके 5 से 10 मिनट के अंतर पर हुए। पहला धमाका बस स्टैंड पर हुआ, तो दूसरा धमाका उसी के पास के पार्किंग एरिया में हुआ।  22.15: RT @kabay4n_  : Ledakan terdengar di terminal Kampung Melayu, Jaktim. Warga berdatangan kelokasi. pic.twitter.com/Y3coWnXr8P — Radio Elshinta (@RadioElshinta) May 24, 2017
पुलिस अभी धमाकों की वजहों की जांच कर रही है। पर घटनास्थल के आसपास के लोगों ने बताया कि वहां मानव शरीर के अंग फैले हुए हैं। ऐसे में हताहतों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। today Sucide bomb in east Jakarta (kampung Melayu ) omg 😭💔💐 #PrayForJakarta pic.twitter.com/KwbOnXjPfQ — 🌹Rosemery (@shawnwoahmendes) May 24, 2017 @RadioElshinta Suasana Saat ini di Terminal Kampung Melayu pasca ledakan. Serpihan tubuh Korban ditutup koran . pic.twitter.com/tg524InkEy — Kent ARock'ers 👀 (@reporterjail) May 24, 2017
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें