फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने दिया इस्तीफा, शेर बहादुर के लिए छोड़ा PM का पद

Wed, 24 May 2017 05:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
प्रचंड - फोटो : nepalitimes
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। नेपाल में स्थानीय चुनावों का पहले चरण पूरा होने के बाद प्रचंड ने एनसी के अध्यक्ष राष्ट्रपति शेर बहादुर देउबा के लिए प्रधानमंत्री पद छोड़ने का वादा किया था।
विज्ञापन


नेपाल मीडिया के मुताबिक, प्रचंड अपने इस्तीफे की घोषणा मंगलवार को नेपाली की संसद में करना चाहते थे, लेकिन विपक्षी यूएमएल द्वारा संसद की कार्यवाही में बाधा डालने से वह इस्तीफा नहीं दे पाए।

संसद की कार्यवाही बुधवार को स्थगित हो गई जिसकी वजह से प्रचंड ने टीवी पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपने इस्तीफे की घोषणा की। 28 मिनट के संबोधन में प्रचंड ने प्रधानमंत्री रहते अपनी उपलब्धियों का जिक्र किया।
विज्ञापन


प्रचंड ने कहा कि उनके नौ महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों में स्थानीय चुनावों का पहला चरण, बिजली की कमी को समाप्त करना और बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव पर चीन के साथ समझौता शामिल रहे।
विज्ञापन
Nepal media reports Prime Minister Pushpa Kamal Dahal 'Prachanda' has resigned pic.twitter.com/uvpu9D5TQ7 — ANI (@ANI_news) May 24, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें