मिस्र की सेना ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सेना के मुताबिक शुक्रवार को उन्होंने 16 आतंकियों को मार गिराया है और 4 को गिरफ्तार किया है। सेना से यह जानकारी रविवार को स्टेट टीवी के जरिये मिली।
सेना ने बताया कि 30 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि मिस्र के
राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सिसी ने 29 नवंबर को सेना को निर्देश दिये थे कि वो उत्तरी सिनाई में तीन महीनों में आतंकियों का खात्मा करे।
यह निर्देश उस मस्जिद पर हमले के बाद दिया गया था जिसमें 300 लोगों की मौत हो गई थी। सेना के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि ऑपरेशन को पूरे सिनाई में चलाया गया। इस ऑपरेशन की वजह से आतंकियों को भारी नुकसान पहुंचा है।