फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इबोला: शवों को दफनाने से कर्मचारी कर रहे इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिएरा लियोन में सरकार ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों को बर्ख़ास्त कर दिया है। इन कर्मचारियों ने इबोला वायरस की वजह से मारे गए लोगों को दफनाने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


इन कर्मचारियों की नाराजगी इस बात पर थी कि सरकार ने इतनी खतरनाक बीमारी होने के बावजूद उन्हें अक्तूबर और नवंबर के महीने के लिए पूरा भत्ता नहीं दिया। उन्होंने अपना विरोध जताते हुए 15 शवों को किनिमा शहर के अस्पताल के बाहर छोड़ दिया था।

सरकार का कहना है कि वे इस मामले पर जांच का गठन करेगी और विश्व बैंक ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए इस बीमारी से होने वाले खतरे के एवज में भत्ता देने के लिए फंड देने को राजी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि इन कर्मचारियों को शवों के साथ 'अमानवीय व्यवहार' करने के लिए बर्खास्त किया गया है।

सिएरा लियोन इबोला से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले देशों में से एक है जहां अब तक इस वायरस से 1200 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें