फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस जलवायु समझौते पर ट्रंप ने बदला अपना रुख, बोले- कुछ भी हो सकता है

Fri, 14 Jul 2017 07:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और इमैनुअल मैक्रों - फोटो : ndtv
विज्ञापन
पेरिस जलवायु समझौते से बाहर आने का ऐलान करने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बार फिर अपने इरादे बदलने के संकेत दे दिए हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पेरिस समझौते का आदर करते हुए इस संबंध में कुछ हो सकता है। हम देखेंगे कि क्या होता है।
विज्ञापन


हालांकि ये बात ट्रंप ने पेरिस जलवायु समझौते से निकलने के छह सप्ताह बाद कहा। जिसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि वह अमेरिका के राष्ट्रपति के जलवायु समझौते से हटने के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन फ्रांस इस समझौते के प्रति समर्पित रहेगा।  39 वर्षीय फ्रेंच नेता मैक्रों ने कहा कि जलवायु समझौते पर ट्रंप के इस तरह के रवैये से गहरी असहमति हैं।
  French President Macron says he "respects" US President Trump's decision to pull out of global climate accord: AFP — ANI (@ANI_news) July 13, 2017
गौरतलब है कि 2 साल पहले यानी 2015 में जलवायु परिवर्तन के खतरों से लड़ने और दुनिया के तापमान को बढ़ने से रोकने के लिए पेरिस में करीब 200 देशों ने एक संधि की जिसमें सभी देशों ने ग्लोबल वॉर्मिग और कार्बन उत्सर्जन को रोकने के लिए साफ ऊर्जा के लिए अपने अपने लक्ष्य तय किए थे।
विज्ञापन


चीन के बाद दुनिया में सबसे अधिक ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन अमेरिका करता है। उस समय अमेरिका की ओर से जलवायु समझौते से हटने के फैसले की आलोचना तमाम देशों ने की थी। ट्रंप ने 1 जून को पैरिस क्लाइमेट डील से अमेरिका के निकलने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें