फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ मिलाने की अनूठी परंपरा के दौरान कंफ्यूज हुए ट्रंप, तस्वीरें वायरल

Mon, 13 Nov 2017 07:22 PM IST
एजेंसी/ मनीला 
विज्ञापन
विज्ञापन
फिलीपींस के मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को हाथ मिलाने की एक अनूठी परंपरा के दौरान कंफ्यूज हो गए। दरअसल इस सम्मेलन में शामिल हुए देशों के राष्ट्राध्यक्षों को एक सामूहिक तस्वीर लेनी थी। 
विज्ञापन


इस तस्वीर के लिए उन्हें क्रॉस हैंड के साथ हाथ मिलाना था। इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप यह भूल गए कि उन्हें किस तरह से हाथ मिलाना है। ऐसे में ट्रंप ने अपने दाहिने हाथ के साथ बाहिना भी वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक को पकड़ा बैठे। 

पढ़ें- ASEAN समिट में शामिल होने के बाद राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट पहुंचे PM, चलाया फावड़ा    

जबकि उन्हें अपना दाहिना हाथ अपने बांय में खड़े फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते को पकड़ाना था। हालांकि ट्रंप जल्द ही यह माजरा भांप गए और अपनी गलती सुधार दी। इस बीच उनकी कई तस्वीरें खींच ली गईं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें