फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते ने बताया खोई हुई बच्ची कहां है..

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में एक पालतू कुत्ते ने घर से भटकर कर दूर चली गई दो साल की एक बच्ची को बचा लिया। मेलबर्न में रहने वाली दो साल की सोफिया मंगलवार शाम अपने परिजनों से बिछड़ गई थी।
विज्ञापन


कुत्ता इस बच्ची के साथ ही था। पुलिस ने पुष्टि की कि पॉपी नाम के एक साल के इस कुत्ते ने भौंककर राहत और बचावकर्मियों को बच्ची का पता बताया।

राहत और बचावकर्मी सात घंटे से सोफिया को तलाश रहे थे। सोफिया और पॉपी उन्हें उनके घर से दो सौ मीटर दूर एक बांध के किनारे मिले। दि ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन के मुताबिक सोफिया की दादी वेरा कूक ने बच्ची की जान बचाने का श्रेय त्ते को दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सोफिया जब गायब हुई, तो वह केवल नैपी और टी-शर्ट पहने थी। उन्होंने कहा कि मैं केवल एक चीज सोच रही थी।

मुझे इस बात की उम्मीद थी कि कुत्ता बच्ची को गरम रखे हुए होगा। उन्होंने कहा कि अगर कुत्ता उसके साथ न होता, तो मैं नहीं जानती कि वो उसे कैसे खोज पाते।

तस्वीर-एबीसी न्यूज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें