फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टोरियस की मृत गर्लफ्रेंड का रिएल्टी शो

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में एक रिएल्टी टीवी शो को लेकर विवाद हो गया है क्योंकि इसमें एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस की गर्लफ्रेंड और मॉडल रीवा स्टीनकैंप को दिखाया गया है।
विज्ञापन


पैरालिंपिक खिलाड़ी पिस्टोरियस पर रीवा की हत्या का आरोप है। वे अभी पुलिस की हिरासत में हैं और उनकी जमानत पर मंगलवार को फैसला होना है।

रियल्टी शो के निर्माताओं ने कार्यक्रम का बचाव किया है। उनका कहना है कि शो को प्रसारित करने का फैसला रीवा के परिवार से बातचीत करने के बाद ही किया गया है। हालांकि आलोचकों का कहना है कि टीआरपी के लिए शो को जोर शोर से प्रचारित किया जा रहा है।

दूसरी तरफ पिस्टोरियस के रिश्तेदारों का कहना है कि वो सदमे में हैं।

'प्यारी और मजाकिया रीवा'
'ट्रॉपिक आइलैंड ऑफ ट्रिजर' नाम के इस शो को जमैइका में शूट किया गया था। इसमें दस लाख रांड (113,500 डॉलर) की रकम के लिए कई जानी मानी हस्तियों के बीच प्रतियोगिता होती है।
विज्ञापन


शो का प्रसारण 29 वर्षीय रीवा स्टीनकैंप को श्रद्धांजलि के साथ किया गया।

इस टीवी शो की निर्माता समांथा मून कहती हैं, “हमने सोचा कि ये बहुत जरूरी है कि लोग रीवा के बारे में ज्यादा जानें। बिकनी में बहुत अच्छी दिखने के अलावा भी बहुत कुछ ऐसा है जो उनके बारे में जानना चाहिए। वो बहुत ही मजाकिया और प्यारी इंसान थी।”

रीवा के एक रिश्तेदार ने बताया कि परिवार ने इस कार्यक्रम को प्रसारित किए जाने का विरोध नहीं किया। शेरोन स्टीनकैंप ने कहा, “जब उसने मुझसे आखिरी बार बात की थी तो यही कहा था कि मैं कार्यक्रम को जरूर देखूं।”
विज्ञापन


लेकिन दक्षिण अफ्रीका में टीवी आलोचक थिनुस फेरेरिरा का कहना है कि कार्यक्रम को व्यावसायिक फायदे के लिए प्रसारित किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें