दुबई के एक प्रिंस ने चीन में 4,00,000 युआन (42.29 लाख रुपए) का डिनर का बिल चुकाया है। प्रिंस द्वारा चुकाए गया बिल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
सबसे महंगा आइटम
इस डिनर में सबसे महंगा आइटम ‘वाइल्ड लार्ज येलो क्रोकर’ था। इसकी कीमत 116,920 युआन करीब 12 लाख 36 हजार रुपए थी। बाकि मंगाए गए खाने में 16800 युआन का क्रोकोडाइल टेल सूप, एबालोन (मोती के सीप) से बना व्यंजन जिसकी कीमत 12800 युआन प्रति प्लेट थी।