फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 से रोम में नहीं दौड़ेंगी डीजल कारें : मेयर रैग्गी

Thu, 01 Mar 2018 02:18 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रोम
विज्ञापन
विज्ञापन

इटली की राजधानी रोम के मेयर ने प्रदूषण को रोकने के लिए 2024 से शहर में सभी डीजल कारों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। चर्चित फाइव स्टार मूवमेंट (एम5एस) के एक सदस्य वर्जीनिया रैग्गी ने मैक्सिको में वुमेन4क्लाइमेंट सम्मेलन के दौरान महिला मेयरों को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 से सभी प्रकार के डीजल कारें रोम में नहीं चलेंगी। 

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि कई वर्षों से यूरोप में डीजल का इस्तेमाल हमेशा से घटा है। कार निर्माता इलेक्ट्रिक कम पेट्रोल इंजन कारों पर लौट रहे हैं। दो दिन पहले इटलालियन-अमेरिकन ग्रुप फिएट क्राइस्लर ने ऐलान किया है कि 2022 तक सभी पैसेंजर डीजल वाहनों को हटा लिया जाएगा। 

इसकी बढ़ती कीमत से भी इसकी मांग घटी है। साथ ही अदालत ने भी शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए डीजल ड्राइविंग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें