फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतिन के चौथे कार्यकाल से पहले रूस में प्रदर्शन, अलेक्सी नवाल्नी समेत 1600 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Sun, 06 May 2018 04:29 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

व्लादिमीर पुतिन सोमवार को राष्ट्रपति के रूप में अपने चौथे कार्यकाल की शुरुआत करेंगे, लेकिन उससे पहले रूस के मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग समेत बीस शहरों में शनिवार को उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। इसके बाद उनके विरोधी नेता और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रहे अलेक्सी नवाल्नी समेत 1600 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सिर्फ मास्को में 500 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पुतिन विरोधी नारे लगाते हुए कहा कि वह रूस के लोगों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें गद्दी छोड़ देनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पुतिन उनके जार नहीं हैं। इससे पहले मई 2012 में भी पुतिन के तीसरे कार्यकाल के वक्त भी दसों हजार लोगों ने प्रदर्शन किया था। पुतिन पर लगातार विपक्ष के दमन का आरोप लगता रहा है। 

18 साल से रूस की सत्ता पर काबिज पुतिन

पुतिन जोसेफ स्टालिन के बाद दूसरे बड़े नेता हैं, जिन्होंने इतने लंबे वक्त तक रूस पर शासन किया। स्टालिन ने 1952 से 1982 तक रूस पर शासन किया। पुतिन 18 साल से रूस की सत्ता पर काबिज हैं। 
विज्ञापन


अर्थव्यवस्था को उबारना है चुनौती

सीरिया में सैन्य हस्तक्षेप और यूक्रेन से क्रीमिया को हड़प लेने के चलते पुतिन का पिछला कार्यकाल चर्चा में रहा। पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों और 2016 में दुनिया भर में गिरी कच्चे तेल की कीमतों के बाद रूस की अर्थव्यवस्था को उबारना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। वहीं इस चुनाव से पहले पुतिन ने लोगों से जीवन स्तर में सुधार का वादा किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें