फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति सम्मेलन से पहले उत्तर कोरिया ने कहा- मूड खराब न करे अमेरिका

Sun, 06 May 2018 03:24 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने अमेरिका के उस दावे को खारिज किया है, जिसमें उसने कहा था कि अमेरिका की राजनीतिक दबाव और प्रतिबंधों की नीति के चलते प्योंगयांग को बातचीत के लिए मजबूर होना पड़ा। उत्तर कोरिया की आधिकारिक न्यूज एजेंसी ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से कहा है कि इस तरह के दावे पिछले महीने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की मुलाकात के बाद बने शांति के माहौल को खराब कर सकते हैं। 

विज्ञापन


अमेरिका ने दावा किया था कि उसकी दबाव की नीति के चलते झुका उत्तर कोरिया

कोरिया ने जवाब दिया है कि इस तरह के दावे से शांति का बन रहा माहौल खराब होगा


इस शीर्ष सम्मेलन में उत्तर कोरिया प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करने को राजी हुआ था। प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका जानबूझ कर उत्तर कोरिया को भड़का रहा है। जबकि कोरिया प्रायद्वीप शांति और सुलह की दिशा में आगे बढ़ रहा है। किम और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महीने की आखिर में या जून की शुरुआत में मुलाकात कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें