चीन ने बाढ़ प्रभावित नेपाल को 10 लाख डॉलर की सहायता देने की आज घोषणा की। साथ ही, चीन के उप प्रधानमंत्री वांग यांग ने द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने के तरीकों पर अपने नेपाली समकक्ष से बातचीत की ।
वांग ने नेपाल-चीन उपप्रधानमंत्री स्तर की बैठक के दौरान यह घोषणा की। नेपाल के उप प्रधानमंत्री बिजय कुमार गच्छाधर के साथ उन्होंने बैठक की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। बैठक में एक अन्य उप प्रधानमंत्री कृष्ण बहादुर महारा सहित अन्य मंत्री भी शरीक हुए। नेपाल में बाढ़ के चलते 90 से अधिक लोगों की जान गई है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।
पढ़ेः- नेपाल में बाढ़ ने मचाई तबाही, 200 भारतीय फंसे
इस बीच, ऐतिहासिक हनुमान ढोका दरबार स्कवायर का पुनिर्माण आज शुरू हो गया। दो साल पहले भूकंप से इसे नुकसान पहुंचा था। चीन सरकार 15 करोड़ रूपये की लागत से इसका पुननिर्माण पांच साल में पूरा करेगी।