फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के बाद अब चीन रिझा रहा है बांग्लादेश को

Fri, 14 Oct 2016 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शी जिनपिन और शेख हसीना
विज्ञापन
भारत की तरह चीन भी अपने पड़ोसी देशो से रिश्ते सुधार रहा है। चीन द्वारा बांगलादेश में उसके आधारभूत संरचना के निर्माण के लिए बड़ा कर्ज दिया है। अब चीन अपनी कर्ज नीती से बांग्लादेश को लुभाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


चीन ने बांग्लादेश को रेलवेलाइन , बिजली और बंदरगाहों के निर्माण के लिए 24 बिलियन डॉलर का कर्ज देने की घोषणा की है। चीन द्वारा कर्ज में दी गई ये राशि भारत के 2 बिलियन डॉलर की राशि से 12 गुना अधिक है।

बता दें कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिन शुक्रवार को ढाका पहुंच रहे हैं। पिछले 30 सालों में किसी भी चीनी राष्ट्रपति का यह पहला बांग्लादेश दौरा है। बांग्लादेश के जूनियर वित्त मंत्री एम ए मन्नान ने बताया कि चीन बांग्लादेश में 1,320 मेगावॉट की बिजली और समुद्र में बंदरगाह बनाने के साथ-साथ 25 बड़ी योजनाओं में निवेश करेगा। मन्नान ने चीन की इस पहल को मील का पत्थर बताया है।
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन

भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक और आर्थिक  रिश्ते अच्छे हैं,

शेख हसीना और पीएम मोदी
शी की इस यात्रा के दौरान ही 24 बिलियन डॉलर के सहमति पत्र हस्ताक्षर किए जा सकते है। गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश के बीच राजनीतिक और आर्थिक  रिश्ते अच्छे हैं, और भारत ने भी बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर निवेश कर रखा है। वहीं भारत के सहयोग से ही बांग्लादेश में जापान ने निवेश कर किया हुआ है।

जिसके तहत जापान भी बांग्लादेश को कम ब्याज दरों पर कर्ज दे रहा है। मन्नान ने बताया कि हमारी ढांचागत जरूरतें बहुत अधिक हैं और इसके लिए हमें ज्यादा कर्ज की जरूरत है। चीनी राष्ट्रपति शी की यह यात्रा भारत में होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन से पहले हो रही है। चीन के राष्ट्रपति की इस यात्रा को भारत की अपने पड़ोसी देशों के साथ आर्थिक रिश्ता मजबूत करने कि नीति के रुप में देखा जा रहा है।    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें