फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनः 'नस्लीय मिलावट' पर इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन का शिनजियांग क्षेत्र अल्पसंख्यक मुस्लिम वीगर समुदाय का गृह प्रदेश है और यहां स्थानीय प्रशासन 'मिलीजुली शादियों' को बढ़ावा दे रहा है। जबकि मीडिया में 'नस्लीय एकता' को बढ़ाने की कोशिशों पर चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


चाइना न्यूज सर्विस के अनुसार, शिनजियांग के दक्षिणी क्यूइमो काउंटी में स्थानीय प्रशासन हान और स्थानीय अल्पसंख्यक नस्लीय समुदाय के बीच होने वाले हर नए विवाह पर पांच साल तक प्रतिवर्ष 10,000 युवान (करीब एक लाख रुपए) दे रहा है।

चीन के सबसे बड़े नस्लीय समुदाय हान के भारी संख्या में आगमन के पहले शिनजियांग में वीगर मुस्लिम समुदाय का दबदबा था।

तमाम मीडिया संस्थानों में, पश्चिमी मीडिया में आई उन खबरों पर चर्चा है, जिनमें कहा गया है कि प्रशासन हान पलायन और अंतरनस्लीय शादियों को बढ़ावा दे रहा है ताकि वीगरों के दबदबे को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा के लिए अलगाववादी जिम्मेदार

शिनजियांग में पिछले कुछ महीनों में हिंसा की घटनाओं में वृद्धि हुई है। इसके लिए बीजिंग वीगर अलगाववादियों को ज़िम्मेदार ठहराता है।

कुछ समाचार वेबसाइटों ने चीन की इस नीति के समर्थन में लेख प्रकाशित किए हैं और इस योजना को अन्य जगहों पर भी लागू करने के सुझाव दिए हैं।

हालांकि, ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, योजना को लेकर कुछ संदेह भी है और कुछ लोगों का तर्क है कि प्रशासन को नागरिकों के निजी मामलों से दूर रहना चाहिए।

अख़बार के मुताबिक़, मीडिया का ध्यान जाने के बाद स्थानीय अधिकारियों ने इस नीति को प्रचारित करना बंद कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें