फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 साल बाद महिला के गर्भ से निकाला गया कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की 60 साल की कांताबाई गुनवंत ठाकरे को पिछले दो महीने से पेट दर्द की शिकायत थी।
विज्ञापन


पेट दर्द की शिकायत लिए वो डॉक्टरों के पास पहुंची। डॉक्टरों ने उनका सोनोग्राफी टेस्ट किया। उन्हें ऐसे लग रहा था कि महिला के पेट में गांठ है।

सोनोग्राफी में गांठ होने की बात सही साबित हुई। फिर सीटी स्कैन से पता चला कि गांठ बेहद कड़ी है, लेकिन कड़ी गांठ की जांच के लिए जो डॉक्टरों ने अगला कदम उठाया, उससे वो हैरत में रह गए।

मिला गर्भ से कंकाल

इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज का एमआरआई टेस्ट कराया। टेस्ट में पता चला कि 60 साल की बूढ़ी महिला के पेट दर्द की वजह उसके गर्भ में कंकाल है।

मंगलवार को सर्जरी टीम के हेड डॉ. मुर्तजा अख्तर ने बताया कि कंकाल की पुष्टि होने पर ऑपरेशन जरूरी हो गया।

नागपुर स्थित अस्पताल के डॉक्टरों ने की 60 वर्षीय महिला की सर्जरी करने की तैयारी शुरू कर दी।

निकाला कंकाल

नागपुर के एनकेपी साल्वे इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस और लता मंगेशकर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के प्रयास से महिला को अब अजन्मे बच्चे के कंकाल से मुक्ति मिल गई है।

कांताबाई गुनंवत ठाकरे के पेट में अजन्मे बच्चे का कंकाल 36 सालों तक रहा जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

डॉक्टरों ने बताया कि इसे एक्टोपिक प्रेग्नेंसी कहा जाता है। इसमें भ्रूण कोख से बाहर विकसित हो जाता है। 1978 में 24 साल की उम्र में कांताबाई गर्भवती हुई थीं।

नहीं करवाया था इलाज

डॉक्टरों ने ये भी कहा कि इस महिला का मेडिकल ट्रीटमेंट के अभाव में भ्रूण कोख से बाहर बढ़ने लगा और गर्भ बीच में ही नष्ट हो गया।

उस समय स्थानीय डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा पेट में ही मर गया है और ऑपरेशन करने की जरूरत है। लेकिन महिला का ऑपरेशन कराए बिना ही परिजन उसे गांव ले गए।

परेशानी होने पर कुछ महीने तक उन्होंने गांव के ही हेल्थ सेंटर में महिला का इलाज कराया जिसके बाद वह ठीक हो गई थीं। इसके बाद वो गांव में ही वापस रहने लगी।


विज्ञापन

पहले भी आया ऐसा मामला

डॉक्टरों की टीम ने इस केस की पड़ताल की तो पता चला कि ऐसा मामला बेल्जियम की एक महिला के साथ भी हुआ था।

लेकिन इस महिला के पेट में अजन्मे बच्चे का कंकाल महज 18 साल तक ही रहा। आपको बता दें कि किसी महिला की कोख में 36 सालों तक तक अजन्मे बच्चे का अवशेष रहने वाला पूरी दुनिया में शायद ये पहला मामला है।

इससे पहले इतने लंबे वक्त तक महिला के गर्भ में किसी कंकाल के होने की खबर नहीं रिपोर्ट हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें