टेक्नोलाजी के इस जमाने में हर जागरूक इंसान घर बेचने के लिए घर की तस्वीरें ऑनलाइन जरूर डालता है।
एक ऐसे ही व्यक्ति को अपना अर्पाटमेंट जल्द से जल्द बेचना था। अच्छे ग्राहक के लिए उसने घर के कोने-कोने की तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट कर ना शुरू कर दीं।
घर की छत, कमरे, किचन, सभी कुछ। लेकिन जब वो बाथरूम की फोटो खींचने लगा तभी...
ओ माई गॉड!
अमेरिका के टेक्सस में रहने वाला ये मिडिल ऐज मैन जब बाथरूम की तस्वीरें खींच कर ऑनलाइन अपलोड कर रहा था, तभी बाथरूम में लगे शीशों ने कर दिया उसके साथ एक खेल।
असल में ये आदमी न्यूड था। जब वो बाथरूम की तस्वीरें खींच रहा था, तभी उसने कुछ इस तरह से फोटो खींचा कि उसकी न्यूड तस्वीर भी खिंच गई।
उसने ऐसी तस्वीर पर ध्यान नहीं दिया और अपलोड करने की होड़ में उसे पोस्ट कर दिया ऑनलाइन।
अब शुरू हुई कमेंट्स की बरसात
विजिटर्स ने जब ऐसी तस्वीरें ऑलनाइन देखीं, तो वो तो दंग ही रह गए।
लोगों ने तस्वीर को लेकर अजब-गजब कमेंट्स किए और उसका मजाक उड़ाया।
उसने फौरन ही अपनी इस तस्वीर को हटा लिया लेकिन तब तक बात आगे बढ़ चुकी थी।
वैसे आपको बता दें कि इस घर में पांच बेडरूम और चार बाथरूम हैं जिसका दाम 389500 डॉलर है।