फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसराइल, हमास 12 घंटे के संघर्ष विराम पर राजी

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराइल और हमास 12 घंटे के संघर्ष विराम के लिए राजी हो गए हैं। खबरों के मुताबिक ये संघर्ष विराम स्थानीय समय के मुताबिक आठ बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन


इससे पहले अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने सुझाव दिया था कि इसराइल और हमास कम से कम सात दिनों के लिए लडाई रोकें। दोनों पक्षों के बीच सात दिन का संघर्ष विराम लागू करने की कोशिशें अब भी जारी हैं।

जॉन केरी का कहना था, "हमारे पास बातचीत करने के लिए बुनियादी प्रारूप है। हमें भरोसा है कि ये काम करेगा। इस पर लगातार काम करने की जरूरत है। हमारा मानना है कि सात दिन के लिए दोनों पक्ष संघर्ष रोकें और इस मौके का इस्तेमाल मतभेद की वजहों के हल पर केंद्रित करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन

इसराइल ने नहीं की संघर्ष विराम की पु‌ष्टि

इसराइल ने इस संघर्ष विराम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन इसराइली मीडिया ने ऐसी खबरें दी हैं कि इसराइल संघर्ष विराम को स्वीकार कर चुका है।

फलस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास के सहयोगी तुर्की और कतर के विदेश मंत्री आज पेरिस में अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी के साथ एक बैठक करेंगे।

इन दोनों देशों पर अमरीका का दबाव है कि वो हमास को संघर्ष विराम के लिए राजी करें। बैठक में फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और इटली के विदेश मंत्री भी होंगे।

अब तक इस संघर्ष में 800 से ज्यादा फलस्तीनी और 36 इसराइली मारे जा चुके हैं। मारे गए फलस्तीनियों में अधिकांश आम नागरिक हैं।

शुक्रवार को भी गजा पर इसराइल की ओर से हवाई हमले जारी रहे। इसराइल के सुरक्षा बलों का कहना है कि उसने चरमपंथी संगठन इस्लामिक जेहाद के एक बडे नेता को मार दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें