फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर में धोखाधड़ी के मामले में फंसे भारतीय मूल के तीन वैज्ञानिक 

Sun, 17 Jul 2016 02:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
scientist in singapore - फोटो : straitstimes
विज्ञापन
सिंगापुर में तीन भारतीय वैज्ञानिकों पर अपने शोध में त्रुटिपूर्ण जानकारी देने का आरोप लगाया गया है। इन वैज्ञानिकों पर आरोप है कि इन्होंने झूठा रिसर्च डेटा पेश किया। इस स्कैंडल में फंसे इन वैज्ञानिकों में से न्यूजीलैंड के  प्रोफेसर रवि कंबदुर हैं, जो कि नन्यांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एनटीयू) से जुड़े हैं।
विज्ञापन


उनके अलावा इस स्कैंडल में डॉ. मृदुला शर्मा और एनटीयू के पूर्व शोधकर्ता सुदर्शनरेड्डी लोकिरेड्डी का नाम शामिल है। सिंगापुर में ये शोधकर्ता मायोस्टेटीन प्रोटीन को लेकर अध्ययन कर रहे थे।

यह एक ऐसा प्रोटीन है, जो मांसपेशियों के विकास में कारगर होता है। इस शोध का नेतृत्व कंबदुर ने किया था। आरोप है कि शोधकर्ताओं ने अपने शोध में त्रुटिपूर्ण और असत्य जानकारी पेश की है। एनटीयू ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें