फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्गो विमानों से होगी पायलट रहित उड़ानों की शुरूआत, किराया भी है सस्ता

Wed, 09 Aug 2017 06:22 AM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
Cargo Plane
विज्ञापन
यदि बेहद सस्ते किराए पर आपको बिना पायलट के विमान में हवाई यात्रा के लिए कहा जाए तो क्या आप उसमें बैठना पसंद करेंगे। दरअसल, ड्रोन और ड्राइवरलेस कार के बाद अब पायलट रहित उड़ानों की शुरूआत होने वाली है।
विज्ञापन


इस संबंध में हुए सर्वेक्षण में 83 फीसदी लोगों के पायलट रहित विमान में बैठने से इनकार करने के बावजूद विमान कंपनियां उन्हें होने वाली बचत को लेकर उत्साहित हैं और इसके लिए उन्होंने बाकायदा एक योजना बना डाली है। इसके तहत सबसे पहले कार्गो विमानों से 2025 तक इसकी शुरूआत होगी।

इंवेस्टमेंट बैंक यूबीएस की रिपोर्ट के मुताबिक हवाई उद्योग इस बात के लिए तैयार है कि पायलट रहित उड़ानें शुरू की जाएं। यूबीएस के मुताबिक पायलट रहित विमानों के लिए बड़े ही योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


सबसे पहले 2025 तक कार्गो विमानों को चालक रहित किया जाएगा। इन उड़ानों के सुरक्षित आवागमन के लिए उच्च स्तर की तकनीकी अपनाई जाएगी ताकि किसी हादसे की गुंजाइश न रहे। कुछ वर्षों में लोगों का भरोसा जीतने के बाद ऐसी उड़ानों में कंपनियां पर्यटन स्थलों के लिए बेहद सस्ती हवाई यात्रा का ऑफर देंगी।

इसके बाद भरोसा जीतने पर सामान्य उड़ानों के लिए इसे लागू किया जाएगा। हाल ही में हुए पेरिस एयर शो के दौरान अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने पायलट रहित विमानों के परीक्षण की बात कही। बोइंग ने कहा कि अभी जो फैसले पायलट लेते हैं भविष्य में वे मशीनी बुद्धि से लिए जा सकेंगे।

पायलटों के बिना यात्री विमान में हवाई यात्रा करने को लेकर यूबीएस नामक संस्था ने 8,000 से अधिक लोगों के बीच एक सर्वे किया है। इस सर्वेक्षण में शामिल अधिकांश लोगों ने कहा कि टिकट सस्ता होने के बावजूद वे पायलट रहित विमान में यात्रा नहीं करेंगे।

लेकिन 17 फीसदी लोगों ने ऐसी उड़ानों में हवाई यात्रा करने के प्रति हामी भरी। विमान कंपनियां इसे लेकर उत्साहित हैं। लेकिन 83 फीसदी लोगों को प्रेरित करने की योजना भी कंपनियों ने बना ली है।  

इस तरह से सस्ता हो जाएगा हवाई सफर
बगैर पायलट उड़ने वाले हवाई जहाजों से कंपनियों को जो 35 अरब डॉलर की बचत होगी उसका प्रत्यक्ष लाभ यात्रियों को मिलेगा और उनका हवाई सफर काफी सस्ता हो जाएगा। यूबीएस के मुताबिक फिलहाल कंपनियां अपने पायलटों पर 31 अरब डॉलर खर्च करती हैं जबकि तीन अरब डॉलर उनके प्रशिक्षण पर खर्च होता है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक पायलट के बजाय बैटरी और कंप्यूटर से हवाई जहाज के चलने से एक अरब डॉलर की बचत ईंधन में होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें