ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वह लाखों को मारने के लिए परमाणु हमले का आदेश दे सकती हैं। ये बात पीएम थेरेसा ने ब्रिटिश संसद में ट्राइडन्ट न्यूकलिर वेपन्स प्रोग्राम के नवीकरण पर बहस के दौरान कही।
दरअसल, यह बात तब उठी जब स्कॉटिश नेशनल पार्टी के सांसद जॉर्ज क्रिवेन ने पीएम थेरेसा को चुनौती देते हुए पूछा था कि क्या आप परमाणु हमले के तैयार हैं, जिसमें लाखों महिलाएं, पुरुष और बच्चों की जान जा सकती है?
इस पर ब्रिटिश पीएम ने जवाब एक शब्द में दिया 'हां'। पीएम थेरेसा ने यह भी कहा कि यदि ब्रिटेन की ओर से परमाणु हथियारों को नष्ट कर दिया जाता है तो यह गैरजिम्मेदाराना कार्रवाई होगी।
थेरेसा ने यह भी कहा कि ब्रिटेन का ट्राइडन्ट मिसाइल सिस्टम दुशमनों से सुरक्षा के लिए है। अपने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि इसे पहले के प्रधानमंत्री इस तरह के सवालों का जवाब देने से बचते थे।