फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी: ट्रेन में कुल्हाड़ी से हमला, चार घायल

Tue, 19 Jul 2016 03:58 PM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : EPA
विज्ञापन
जर्मनी में अधिकारियों का कहना है कि एक चलती ट्रेन में 17 साल के एक अफगान युवक ने हमला कर चार लोगों को घायल कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक हमलावर ने कुल्हाड़ी और चाकू से हमला किया। घायल हुए तीन लोगों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


ये घटना दक्षिणी शहर वुर्जबर्ग के पास हुई है। बवेरिया के गृह मंत्री जोआखिम हरमान ने कहा है कि जब हमलावर ने पुलिस अधिकारियों पर हमला करने की कोशिश की तो पुलिस ने गोली चला दी और उसकी मौत हो गई।

उनके अनुसार हमले का मकसद स्पष्ट नहीं है। वहां से एक बीबीसी संवाददाता का कहना है कि देश के उस इलाके के लोगों में ऐसा डर है कि वहां फ्रांस जैसे हमले हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें