फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन चुनावः यूरोप समर्थक जीत की ओर

विज्ञापन
विज्ञापन
यूक्रेन में फरवरी में हुई क्रांति के बाद हुए पहले आम चुनावों में वोटो की गिनती जारी है। एक्जिट पोल के मुताबिक यूरोप समर्थक धड़ा चुनावों में जीत हासिल करता दिख रहा है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको की पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। प्रधानमंत्री आरसीनी यात्सेन्यूक की पीपुल्स फ्रंट पार्टी दूसरे नंबर पर आती दिख रही है।

चुनावों के तुरंत बाद प्रकाशित एग्जिट पोल में पेत्रो पोरोशेंके के गुट को सबसे ज्यादा 23 फीसदी मत मिलते दिख रहे हैं।

वहीं प्रधानमंत्री आरसीनी यात्सेन्यूक की पीपुल्स फ्रंट को 21 फीसदी तक मत मिल सकते हैं। चुनावों के अंतिम नतीजे अगले दस दिनों के भीतर आ जाएंगे।

राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको ने संवाददाताओं से कहा है कि उन्होंने गठबंधन के लिए बातचीत शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दस दिनों के भीतर गठबंधन तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूस समर्थक हुए सत्ता से बाहर

हालांकि रूस समर्थक लड़ाकों के कब्जे वाले इलाकों में चुनाव नहीं कराए जा सके। क्राइमिया और पूर्वी यूक्रेन की संसदीय सीटें खाली ही रहेंगी।

डोनेत्स्क और लोहांस्क इलाकों में रूस समर्थक अलगाववादी अगले महीने अपने स्वयं के चुनाव कराने की तैयारी कर रहे हैं।

नतीजों के संकेत मिलने के बाद राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशेंको ने मतदाताओं का धन्यवाद दिया है। यूक्रेन में फरवरी में हुई क्रांति के बाद रूस समर्थक धडे को सत्ता से बेदखल कर दिया गया था।

चुनाव आयोग के मुताबिक करीब 51 फीसदी मतदान हुआ। हालांकि देश के पूर्वी हिस्सों में मतदान प्रतिशत बेहद कम रहा जबकि पश्चिमी हिस्सों में लोगों ने बढ-चढकर चुनावों में हिस्सा लिया।

पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष के कारण यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है।

अनुमानों के मुताबिक यूक्रेन के सकल घरेलू उत्पाद में सात से दस प्रतिशत तक की कमी आ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें