फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन: नाइट क्लब से बाहर निकाला गया तो डांस फ्लोर पर चढ़ा दी कार, 13 घायल

Mon, 19 Mar 2018 11:47 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कार हादसे के बाद नाइट क्लब में अफरा-तफरी
विज्ञापन

ब्रिटेन में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 21 साल के सिरफिरे युवक ने एक नाइट क्लब पर ही कार चढ़ा दी। युवक अपनी कार डांस फ्लोर तक ले जाने में कामयाब रहा जिसकी वजह से 13 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि युवक को नाइट क्लब से बाहर कर दिया गया था, जिसका बदला लेने के लिए उसने इस घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन


केंट पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार शाम एक युवक को हिरासत में लिया गया। उस पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार शनिवार देर रात लंदन से करीब 48 किमी दूर ग्रावेसेंड में एक युवक को नाइट क्लब से बाहर किया गया था। इस पर युवक गुस्से में आग बूबला हो गया और बदले की भावना के साथ वह कार समेत क्लब के अंदर घुस गया। 

रफ्तार में घुसी कार, लोगों को रौंदते हुए डांस फ्लोर तक पहुंच गई। जहां कई सारे लोग डांस कर रहे थे। अचानक से घुसी कार को देखकर अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह कार को रोका गया। लेकिन तब तक 13 लोग घायल हो चुके थे। मौके पर मौजूद नाइट क्लब के सुरक्षाकर्मियों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


घटना के बाद नाइट क्लब खाली करवा दिया गया। मौके पर पुलिस, एंबुलेंस के अलावा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पहुंच चुकी हैं। इस घटना का फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां डांस फ्लोर पर कार खड़ी है और सुरक्षाकर्मी लोगों को वहां से हटा रहे हैं। पुलिस के अनुसार घायलों में किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई हैं।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें