फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली के जेनोआ शहर में ढहा पुल, मरने वालों की संख्या पहुंची 38

Wed, 15 Aug 2018 07:05 PM IST
भाषा, रोम
विज्ञापन
विज्ञापन

इटली के बंदरगाह शहर जेनोआ में एक पुल ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़ कर 38 हो गई है। गृह मंत्री मात्तेओ साल्विनी ने आज यह जानकारी दी। साल्विनी ने दक्षिणी क्षेत्र कलाब्रिया में एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘हम इस समय 38 लोगों की मौत होने और कुछ लोगों के लापता होने की पुष्टि करते हैं।’’ 

विज्ञापन


इस बीच सरकार ने हादसे के लिए देश की मोटरवेज की प्रभारी कंपनी को जिम्मेदार ठहराया। साल्विनी ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों में आठ, 12 और 13 वर्ष के बच्चें भी शामिल हैं। कुछ लोग अभी भी लापता है। 

उपप्रधानमंत्री लुईगी डी मेइओ ने कहा कि इस हादसे को ‘‘टाला जा सकता था।’’ गृह मंत्रालय के सूत्रों ने मीडिया को बताया कि 16 लोग घायल हुए है जिनमें से 12 लोग गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें