फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान में सेना के कैंप पर तालिबान का कब्जा, 14 सैनिकों की मौत

Tue, 14 Aug 2018 03:47 PM IST
एएफपी, मजार-ए-शरीफ
विज्ञापन
तालिबान आंतकी
विज्ञापन

तालिबान आतंकियों ने मंगलवार सुबह फयाब प्रांत स्थित चेनाहिया सैन्य बेस पर कब्जा कर लिया। रिपोर्टों के मुताबिक, वहां पिछले दो दिनों से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच युद्ध जारी था। इस दौरान कम से कम 14 सैनिकों की मौत हुई, जबकि दर्जनों सैनिकों को बंधक बना लिया गया। हथियारों और गोला-बारूद के अभाव में करीब 40 सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

विज्ञापन


उत्तरी अफगानिस्तान के सैन्य प्रवक्ता मोहम्मद हनीफ रेजी ने कहा कि रविवार को जब पहला हमला हुआ तब वहां पर 100 सैनिक थे। बृहस्पतिवार को दक्षिण-पूर्वी अफगान शहर गजनी पर किए गए बड़े हमले के कुछ दिनों बाद तालिबान ने फरयाब पर यह जीत हासिल की है।

राजधानी काबुल से गजनी केवल दो घंटे की दूरी पर है। फरयाब प्रांतीय परिषद प्रमुख ताहिर रहमानी ने कहा कि फरयाब हमारे हाथ से इसलिए निकल गया क्योंकि अतिरिक्त बलों और सैन्य मदद की मांग पर ध्यान नहीं दिया गया। सरकार का ध्यान गजनी पर अधिक है।
विज्ञापन


वहीं सरकार का कहना है कि गजनी उनके कब्जे में है और अमेरिकी हवाई सहयोग से अफगान सैनिक अभियान को खत्म करने में लगे हैं। हालांकि स्थानीय निवासियों कहा कहना है कि आतंकी अभी भी शहर में हैं और वे इमारतों को जलाने के साथ लोगों को निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें