फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोको हराम का हमला, कई लोगों का किया अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अफ्रीकी देश कैमरून के अधिकारियों का कहना है कि नाइजीरिया के इस्लामी संगठन बोको हराम के संदिग्ध चरमपंथियों ने हमला कर उसके लगभग 30 से 50 लोगों का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन


सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि चरमपंथियों ने सीमा पार के गांव पर हमला बोला। इस हमले में कई लोग मारे गए। चरमपंथियों ने जिनका अपहरण किया गया उनमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं।

एक पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी फ्रांस प्रेस को बताया कि संदिग्ध चरमपंथियों ने तोयुराऊ इलाके के दो गांवों पर हमला बोला। उन्होंने घरों मे आग लगा दी और साठ से अधिक लोगों को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि अपहरण किए गए लोगों की संख्या 80 भी हो सकती है। जिनमें 30 वयस्क और 50 किशोर हैं।बोको हराम ने 2009 में इस्लामिक राज्य के गठन के लिए सैन्य अभियान शुरू किया था।

इसके बाद पिछले साल उसने उत्तर पूर्वी कई कस्बों और गांवों पर कब्जा जमा लिया था। इस ख़ूनी संघर्ष में अब तक लगभग 15 लाख लोग विस्थापित हुए हैं और सिर्फ़ पिछले साल दो हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें