फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव डूबने से 10 बच्चों समेत 24 प्रवासियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीस के समुद्र तट के समीप नौका डूबने से 10 बच्चों समेत 24 प्रवासियों की मौत हो गई। इस नौका में 45 लोग सवार थे। ग्रीस के तटरक्षक बल ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्रीस के समोस द्वीप के पास से 24 प्रवासियों के शव बरामद हुए हैं। इसके अलावा लापता 11 लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब ये प्रवासी तुर्की से ग्रीस जाने के लिए एजियन सागर पार कर रहे थे। ग्रीस के तटरक्षक बल के प्रवक्ता ने बताया कि मरने वाले बच्चों में पांच लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं। वहीं, स्वीडन ने 2015 में पहुंचे 80 हजार शरणार्थियों को देश से बाहर निकालने की योजना बनाई है।

इनकी ओर से शरण लेने के लिए किए गए आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। स्वीडन के गृहमंत्री ने बताया कि पुलिस और अधिकारियों को इन प्रवासियों को देश से निकालने की कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

किस देश के नागरिक हैं, अभी तक जानकारी नहीं

ग्रीस तटरक्षक बल ने बताया कि नौका में सवार 10 लोगों की जान बचाने में कामयाबी मिली है। इनको किसी तरह की चोट नहीं लगी है, लेकिन सभी सदमे में हैं। नौका डूबने पर उसमें सवार एक प्रवासी के तैरकर तट पहुंचे पर ग्रीस के तटरक्षक बल को घटना की जानकारी हुई।

ये प्रवासी किस देश के नागरिक हैं, इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। दरअसल, युद्ध और गरीबी के चलते हजारों की संख्या में लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सर्दी के मौसम में भी समुद्र के रास्ते यूरोप पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले बुधवार को ग्रीस के कोस द्वीप के पास से सात प्रवासियों के शव बरामद हुए थे।

यूएन के मुताबिक इस साल अब तक समुद्र में डूबने से 200 प्रवासियों की जान जा चुकी है। यूरोपीय सीमा नियंत्रण के बावजूद मोटे तौर पर रोजाना 1500 शरणार्थी और प्रवासी समुद्र के रास्ते यात्रा कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें