फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुतिन 'भ्रष्ट' तो सबूत दे अमेरिका: रूस

विज्ञापन
विज्ञापन
रूस ने अमेरिकी वित्त मंत्रालय से कहा है कि अगर वो रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 'भ्रष्ट' मानता है तो इस बारे में सबूत भी पेश करे।
विज्ञापन


रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने पत्रकारों को बताया कि पुतिन को भ्रष्ट बताने वाले आरोप 'आधिकारिक तौर पर दोषारोपण' हैं और ये पूरी तरह 'बेबुनियाद' हैं। अमेरिकी वित्त मंत्रालय में प्रतिबंधों के प्रभारी एडम शूबिन ने बीबीसी के 'पैनोरमा' कार्यक्रम में कहा कि अमेरिकी सरकार 'बहुत सालों' से पुतिन को भ्रष्ट मानती है।

माना जा रहा है कि ये पहला मौका है जब अमेरिका ने इस तरह सीधे सीधे आरोप लगाया है। अमेरिका पुतिन के कई सहयोगियों पर प्रतिबंध लगा चुका है, लेकिन राष्ट्रपति पुतिन पर उसने कभी ऐसे आरोप नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन

आरोप 'गैरजिम्मेदार पत्रकारिता' का उदाहरण

जब पुतिन ने 2014 में क्राइमिया को यूक्रेन से अलग कर रूस में मिलाने का आदेश दिया था तो अमेरिका ने रूस के कई अधिकारियों पर प्रतिबंध लगा दिए थे।

यूरोपीय संघ ने भी रूसी कंपनियों और व्यक्तियों के खिलाफ इस तरह के प्रतिबंध लगाए थे। उस समय अमेरिकी सरकार ने कहा था कि राष्ट्रपति पुतिन के ऊर्जा क्षेत्र में गोपनीय निवेश हैं।

पुतिन के प्रवक्ता पेस्कोव ने मॉस्को में कहा कि पैनोरमा में लगाए गए आरोप 'गैरजिम्मेदार पत्रकारिता' का एक और उदाहरण लगते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें