फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्र तट के पास प्रवासियों से भरी नौका डूबी, 29 की मौत

Thu, 22 Sep 2016 05:47 AM IST
एजेंसी/काहिरा
विज्ञापन
- फोटो : bbc
विज्ञापन
मिस्र तट के समीप बुधवार को प्रवासियों से भरी नौका डूबने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई। इसमें मिस्र, सीरिया और अफ्रीका के तीन सौ से ज्यादा प्रवासी सवार थे।
विज्ञापन


हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि वे नौका में सवार होकर कहां जा रहे थे। यह हादसा मिस्र की राजधानी काहिरा से 140 किमी दूर उत्तर में समुद्र तट के नजदीक हुआ।

मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि कफर-अल-शेख गवर्नरेट के तट के नजदीक प्रवासियों से भरी नौका डूब गई। इसमें सवार कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग चोटिल हो गए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अब तक 10 महिलाओं और एक बच्चे समेत 29 लोगों के शवों को बरामद किया जा चुका है। इसके अलावा अन्य सूत्रों ने मृतकों की संख्या 31 बताई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें