फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद पर हमला, 50 से ज्यादा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरिया के कानो शहर में एक मस्जिद में हुए तीन धमाकों और फिर गोलाबारी में कई लोग मारे गए हैं। कानो में संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों का यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है।
विज्ञापन


मरने वालों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक आकड़ा नहीं आया है। बीबीसी हौसा सेवा के संवाददाता यूसुफ इब्राहिम याकासाई ने मीडिया रिपोर्टो के हवाले से कहा है कि मरने वालों की संख्या 200 तक हो सकती है।

यूसुफ के मुताबिक अस्पताल घायलों से भरे हैं और शव रखने की जगह भी नहीं हैं। कानो में माहौल खराब है और पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिशें कर रही है।
विज्ञापन


यह केंद्रीय मस्जिद कानो के अमीर के महल के पास ही स्थित है। शहर के प्रभावशाली अमीर अकसर इस मस्जिद में नमाज की अगुआई करते हैं।

अमीर मुहम्मद सानुसी इस समय सऊदी अरब में हैं। अमीर के महल से जुड़े विश्वश्नीय सूत्रों ने बीबीसी को बताया है कि वे गुरुवार रात पेरिस से सऊदी अरब पहुंचे हैं।

अमीर ने हाल ही में लोगों से आहवान किया था कि वे कट्टरपंथी इस्लामी संगठन बोको हराम से सुरक्षा के लिए जो भी जरूरी हों वो बंदोबस्त करें। अमीर के बयान पर पुलिस प्रवक्ता ने कहा था कि ये टिप्पणी अराजकता का आह्वान है और इस पर अमल नहीं किया जाना चाहिए।

अमीर पिछले साल तक नाइजीरिया के सेंट्रल बैंक के गवर्नर थे। वे राजनीतिक मामलों पर कम ही बोलते हैं। चरमपंथी समूह बोको हराम इससे पहले कानो शहर में कई बार हमले कर चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें