फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इबोला का प्रयोगात्मक टीका 'सुरक्षित'

विज्ञापन
विज्ञापन
इबोला से निपटने के लिए बने प्रयोगात्मक टीके के परीक्षण के बाद वैज्ञानिकों का कहना है कि ये दवा सुरक्षित लगती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दवा से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को वायरस को पहचानने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन


यूएस नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) के वैज्ञानिकों का कहना है कि नतीजे आशाजनक हैं। ये शोध न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपा है।

इस दवा को प्रयोग के तौर पर 20 लोगों को दिया गया था। इनमें से किसी पर भी दवा का कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा और उनके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता ने भी काम किया।

शोधकर्ताओं का कहना है अभी इन नतीजों को पुख्ता नहीं कहा जा सकता लेकिन अगर दूसरे छोटे प्रयोग सफल साबित होते हैं तो इबोला का ये टीका पश्चिम अफ्रीका में स्वास्थ्य कर्मचारियों को अगले साल जनवरी महीने की शुरुआत से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि पश्चिम अफ्रीका में पिछले हफ्ते आए इबोला के 600 ताजा मामलों में आधे से ज्यादा सियरा लिओन से आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें