फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे बांग्लादेश की बत्ती हुई गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के ग्रिड से जोड़ने वाले सिस्टम के नाकाम होने के बाद पूरे बांग्लादेश की बिजली गुल हो गई है।
विज्ञापन


स्थानीय समयानुसार दोपहर क़रीब 12 बजे बिजली गुल हुई और राष्ट्रीय ग्रिड से जुड़ा देश का हर भाग इससे प्रभावित हुआ। प्रधानमंत्री कार्यालय, संसद और अन्य सरकारी इमारतों पर इसका असर पड़ा लेकिन देश मुख्य एयरपोर्ट पर जेनरेटर की मदद से काम चलाया जा रहा है।

सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इंजीनियर इस दिक़्क़त को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। बांग्लादेश ने पिछले साल अक्तूबर में भारत से बिजली का आयात शुरू किया था।
विज्ञापन


'तकनीकी दिक़्क़त'
बांग्लादेश के राष्ट्रीय ग्रिड प्रमुख चौधरी आलमगीर हुसैन ने ढाका ट्रिब्यून अख़बार को बताया कि भारत से मिलने वाली बिजली का वितरण करने वाले एक सब स्टेशन में तकनीकी दिक़्क़त आने की वजह से बिजली गुल हुई। उन्होंने बताया कि इसके चलते देश के सभी बिजलीघर एक-एक करके बंद होते गए।
विज्ञापन


कुछ बिजलीघरों में बिजली वापस आने लगी है और बांग्लादेश के पावर डेवलेपमेंट बोर्ड के अधिकारियों ने स्थानीय अख़बार डेली स्टार से उम्मीद जताई कि जल्द ही बिजली आपूर्ति 'लगभग सामान्य' हो जाएगी।

भारत के पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से बिजली की हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश के कुश्तिया ज़िले तक आती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें