फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी के बहाने रोमांटिक हुए नेतन्याहू

Thu, 06 Jul 2017 08:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग 30 साल पहले मैं अपनी प्रेमिका के साथ तेल अवीव में एक भारतीय रेस्तरां में खाना खाने गया था और उसका नतीजा यह हुआ कि मैं दो सुंदर बच्चों का पिता बन गया। वहां का खाना बहुत ही स्वादिष्ट था। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए भी उसी रेस्तरां से डिनर मंगवाया।
विज्ञापन


जैसे ही इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने यह किस्सा सुनाया, मोदी सहित वहां उपस्थित सभी लोग खुद को हंसने से रोक नहीं पाए।नेतन्याहू और उनकी पत्नी ने प्रधानमंत्री आवास में मोदी के लिए एक निजी भोज का आयोजन किया था, जिसके लिए खाना रीना पुष्करना नामक भारतीय महिला के उसी रेस्तरां से मंगाया गया था, जहां 30 साल पहले वो अपनी प्रेमिका के साथ ‘डेट’ पर गए थे।

मोदी के यहां प्रवास के दौरान उनके साथ हर वक्त साये की तरह रहे नेतन्याहू ने कहा कि भारत और इजरायल के रिश्ते स्वर्ग में तय हुए हैं जिसे हम धरती पर सच करके दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन


हम दोनों मिलकर इतिहास रच रहे हैं। मुझे महसूस हो रहा है कि दोनों देशों आपसी सहयोग के बूते अपनी दुनिया के साथ-साथ पूरी दुनिया को बदलने जा रहे हैं। गौरतलब है कि इस दौरे में दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली। नेतन्याहू ने मोदी को ‘मेरे दोस्त’ कहकर संबोधित किया। यही नहीं, दोनों ने बार-बार एक-दूसरे की जमकर तारीफ की और कई बार गले मिले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें