आए दिन मोबाइल व्हाट्सएप चलाने को लेकर जोक सुनने को मिलते रहते हैं कि व्हाट्सएप चलाते हुए कोई नाले में गिर गया तो कोई कहीं लेकिन, यह वीडियो कोई जोक नहीं बल्कि हकीकत है। बीबीसी की न्यूज एंकर अपने मोबाइल में इतनी मशगूल हो गईं कि उन्हें पता ही नहीं चला कि कब शो लाइव हो गया।
जैसे ही बेचारी एंकर को पता चला कि शो लाइव हो गया है तो आनन-फानन में उन्होंने न्यूज पढ़ना शुरू कर दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बीबीसी एंकर जोआना गोसलिंग बुलेटिन पड़ने के लिए तैयार बैठी हैं, लेकिन शो शुरू होने के कुछ सेकेंड बाद तक वह मोबाइल चलाती रहती हैं।
(वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर जाएं)