नाइजीरिया के ओफा शहर में दो बैंकों में डकैती और एक पुलिस स्टेशन पर हमले से 15 व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हमला सशस्त्र हमलावरों के एक गैंग ने किया था।
कवारा स्टेट पुलिस प्रवक्ता अजयी ओकासानमी ने कहा कि उन्होंने पुलिस स्टेशन पर हमला किया और उसी वक्त उन्होंने दो बैंकों को भी लूटा। इस हमले में नौ पुलिसकर्मी और छह नागरिकों की मौत हो गई है। हमला बृहस्पतिवार को शाम 4 बजकर 50 मिनट पर किया गया था।