फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश के चर्चित फोटोग्राफर लंबी हिरासत के बाद जेल से रिहा

Wed, 21 Nov 2018 04:02 PM IST
भाषा, ढाका
विज्ञापन
शहीदुल आलम - फोटो : Al-Jazeera
विज्ञापन

बांग्लादेश के अवॉर्ड विजेता फोटोग्राफर और कार्यकर्ता शहीदुल आलम अभिव्यक्ति की आजादी से जुड़े एक मामले में 100 दिन से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद मंगलवार को रिहा कर दिये गये। 

विज्ञापन


63 वर्षीय आलम को छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान अल-जजीरा चैनल और फेसबुक पर ‘झूठे’ और ‘उकसाव भरे’ बयान देने के आरोप में 5 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। पिछले हफ्ते उन्हें इस मामले में जमानत मिली थी। ढाका की मुख्य जेल से रिहा होने पर आलम ने उम्मीद जताई कि उनकी रिहाई से इस मामले में गिरफ्तार किए गए दूसरे लोगों की आजादी का रास्ता भी साफ होगा।

आलम इससे पहले चार बार जमानत याचिका दायर कर चुके थे। उनकी गिरफ्तारी पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। नोबेल पुरस्कार विजेताओं और अकादमिक हस्तियों ने उनकी रिहाई की मांग की थी। आलम की गिरफ्तारी देश के विवादित इंटरनेट कानूनों के तहत हुई थी। आलोचकों का कहना है कि इन कानूनों के तहत प्रशासन को असंतुष्टों और पत्रकारों पर शिकंजा कसने का अधिकार मिल गया है।
विज्ञापन


पूर्व में आलम ने कहा था कि हिरासत के दौरान उन्हें बुरी तरह पीटा गया। उनके वकीलों का तर्क था कि आलम को हिरासत में रखा जाना, बांग्लादेश के संविधान के तहत उन्हें मिले मौलिक अधिकारों का खुला उल्लंघन है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें